MP News: तेंदुए के हमले से मासूम की मौत

Update: 2025-06-16 00:54 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नर्मदापुरम जिले से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे की मौत हो गई। पूरा मामला सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की बीट सिंगनामा का है।
घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। जब 3 साल का प्रहलाद अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह बच्चे को तेंदुए से छुड़ाया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Tags:    

Similar News