MP News: एमपी के शिवपुरी में एक गरीब परिवार की खुशियां इस तरह से प्रभावित हुईं कि वे सदमे में चले गए. घर में बेटी की शादी थी. पिता शादी के कार्ड बांट रहे थे. तभी उनके घर में आग लग गई. आगजनी की घटना में सारा सामान जलकर राख हो गया. बेटी की शादी होने वाली थी. परिवार बेहद खुश था. सारी तैयारियां हो चुकी थीं. दुल्हन के कपड़ों से लेकर राशन आदि सारा सामान पिता ने खरीद कर घर में रख लिया था. लेकिन रविवार का दिन उनके परिवार के लिए मौत की घंटी बनकर आया. पिता शादी के कार्ड बांटने गए थे तभी उन्हें पता चला कि उनके घर में आग लग गई है. पिता दौड़कर घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है|
घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी की है. बदरवास थाना क्षेत्र के अखाई महादेव गांव में रविवार को एक घर में भीषण आग लग गई. इस घर में कुछ दिन बाद शादी समारोह का आयोजन होना था. आग लगने से शादी के लिए खरीदा गया सामान और अनाज सब जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि घर में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल आए, वरना किसी की जान भी जा सकती थी। जानकारी के अनुसार अखई महादेव गांव में रहने वाले राजेश कुशवाह की बेटी की शादी 20 अप्रैल
को है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और पिता ने बेटी की शादी में दिए जाने वाले सामान भी खरीदकर घर में रख लिए थे।
इसके अलावा दुल्हन और परिवार ने कपड़े भी खरीद लिए थे। वो सामान भी घर में रखा हुआ था। रविवार को राजेश कुशवाह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने खजूरी गांव गए थे। तभी उन्हें फोन आया कि घर में आग लग गई है और घर में रखा सारा सामान और अनाज जलकर राख हो गया है।
बताया जा रहा है कि इसी गांव के रहने वाले ब्रजभान और
जगराम
यादव ने पानी की मोटर चलाने के लिए अवैध रूप से बिजली के तार बिछा रखे थे, जो राजेश के कच्चे मकान के ऊपर से गुजरे थे। इन तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी निकली जिससे कच्चा मकान जलकर राख हो गया। जब घर में आग लगी तो राजेश का परिवार घर में ही मौजूद था और वे समय रहते घर से बाहर निकल आए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. बेटी की शादी का सामान जल जाने के कारण राजेश और उसका परिवार अब प्रशासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठा है ताकि वे अपनी बेटी की शादी कर सके|
Tags: