MP News: गैस सिलेंडर लेने के बहाने घर में घुसा पति का दोस्त, महिला से किया दुष्कर्म
MP News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति के दोस्त ने गैस सिलेंडर लेने के बहाने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। यह घटना 23 फरवरी की है। घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। आरोपी महिला के घर गैस सिलेंडर लेने के बहाने पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
जब उसका पति वापस लौटा तो महिला ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।