MP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने मणिपुर को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस शानदार प्रदर्शन पर पूरी हॉकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह जीत टीम के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, ऊर्जा और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फाइनल मुकाबले में भी हमारे खिलाड़ी इसी जोश और जुनून के साथ खेलते हुए प्रदेश और देशवासियों का दिल जीतेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की हॉकी टीम ने प्रदेश का मान बढ़ाया है और यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने इस सफलता के लिए टीम के कोच और सहयोगी स्टाफ को भी बधाई दी है।
Tags: