MP News: सिवनी में नशे में धुत एक ट्रक चालक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सिवनी जिले के रुखड़ गाँव की है। जहाँ 1 बजे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, जबकि घायलों का इलाज कुरई अस्पताल में चल रहा है।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। शुरुआती जाँच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि उसने इससे पहले भी एक वाहन को टक्कर मारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।