Mp News: आगर मालवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिले के कानड़ कस्बे में अचानक जोरदार धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक घर में पानी गर्म करने वाले गीजर के फटने की वजह से यह धमाका हुआ। हालांकि गनीमत रही कि इस धमाके के दौरान घर में मौजूद लोग सुरक्षित हैं। इस हादे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल, जिले के कानड़ कस्बे में एक घर के अंदर अचानक जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि पानी गर्म करने वाला गीजर अचानक फट गया, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की छत भी टूटकर गिर गई है। इसके अलावा छत पर बनी रेलिंग तक मुड़ गई है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।