MP News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जंगली सूअर के आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-06-23 01:50 GMT
MP News: वनमण्डलाधिकारी प्रतिभा अहिरवार,वन परिक्षेत्राधिकारी मुंगावली ऋषि प्रजापति के निर्देशन में उप परिक्षेत्र राजपुर के धमना गांव के पठार से एक मृत जंगली सूअर का मांस जब्त कर जंगली सूअर के मांस को टुकड़ों में बांटते हुए तीन आरोपी पंवारीलाल पारदी, लखन पारदी, सुरवेन्द्र पारदी को पकड़ा गया। गिरफ्तारी कार्यवाही के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उप वनमण्डलाधिकारी महेश मल्होत्रा, वनपाल धर्मेन्द्र अहिरवार, वनपाल प्रमोद प्रजापति, वनपाल साहब सिंह धाकड़, वनरक्षक शैलेन्द्र यादव, वनरक्षक अनिल रघुवंशी, वनरक्षक लखन आदिवासी शामिल रहे।
Tags:    

Similar News