MP News: खेत में लगी आग, 60 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसान ने मांगा मुआवजा

Update: 2025-03-21 04:58 GMT
MP News: अमरवाड़ा से उमरिया और बिलहरा 20 किमी दूर हैं। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ी देरी से पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने स्थानीय व्यवस्था कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में जब दमकल पहुंची तो आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा ब्लॉक के उमरिया और बिलहरा गांव के खेतों में लगी आग ने गेहूं की खड़ी फसल को खाक कर दिया। अमरवाड़ा और चौरई ब्लॉक की सीमा पर स्थित इन दोनों गांवों की सीमाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। आग बिलहरा से शुरू होकर उमरिया की ओर बढ़ी। इससे करीब 60 एकड़ में लगी फसल जलकर राख हो गई। अनुमान है कि दोनों गांवों के करीब 11 किसानों को 25 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
अमरवाड़ा एसडीएम के मुताबिक सूचना मिलते ही दमकल के जरिए आग पर काबू पा लिया गया है। पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग से किसान जरासंध चंद्रवंशी, अनुभव सिंह परिहार, चैन सिंह पटेल, आकाश चंद्रवंशी, रामेश्वर दुबे, राज राजपूत, सर्वलाल चंद्रवंशी, बाबू पटेल, सनी पटेल, करण चंद्रवंशी सहित अन्य किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।अमरवाड़ा से उमरिया और बिलहरा की दूरी 20 किमी है। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ी देरी से पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने स्थानीय व्यवस्था कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में जब दमकल पहुंची तब आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण सामने नहीं आ सका।
Tags:    

Similar News