MP News: पिकअप और बाइक में भीषण टक्कर, एक की मौत

Update: 2025-05-05 00:55 GMT
MP News :  मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सड़क पर जलकर राख हो गई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना नेशनल हाईवे पर छैगांव माखन थाना क्षेत्र के ग्राम डोडवारा के पास की बताई जा रही है। जहां लकी और उसका दोस्त बाइक पर इंदौर से खंडवा लौट रहे थे, तभी डोडवारा के पास मुर्गियों से भरी पिकअप से भिड़ंत हो गई। टक्कर काफी जोरदार थी। दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए और बाइक में आग लग गई।
बाइक सवार लकी 20 वर्षीय गणेश तलाई की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोस्त को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि लकी शहर में एक मोबाइल की दुकान पर काम करता था, वह इंदौर क्यों गया था, यह किसी को नहीं पता, उसका दोस्त ही कुछ बता पाएगा। घटना के बाद घर में मातम पसरा है। इस मामले में पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है और आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
Tags:    

Similar News