MP News: खेत में काम कर रहा किसान तेंदुए के हमले में घायल

Update: 2025-06-27 03:15 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक किसान खेत में काम कर रहा था, अचानक एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया, किसान गंभीर रूप से घायल है. युवक का शोर सुनकर उसका भाई वहां पहुंचा और तेंदुए को भगाया, जिसके बाद युवक को अस्पताल लाया गया, युवक का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद गांव में लोगों में डर का माहौल है, गुरुवार को भौंती थाना क्षेत्र के महोबा गांव में एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया|
धीरज अपने खेत पर काम कर रहा था, धीरज के साथ कुछ दूरी पर उसका भाई भी खेत पर था. जब उसने अपने भाई धीरज की आवाज सुनी तो वह तुरंत लाठी लेकर मौके पर पहुंचा और अपने भाई की जान बचाई. इस घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश की जा रही है, धीरज का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है|
Tags:    

Similar News