MP News: नशे में धुत पोते ने कुकर से पीट-पीटकर कर दी दादा की हत्या

Update: 2025-04-18 03:55 GMT
MP News: बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पोते ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपने ही दादा की बेरहमी से हत्या कर दी. यह सनसनीखेज घटना बुधवार देर रात हुई. झल्लार पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मृतक मलकू परते की हत्या उसके 24 वर्षीय पोते ईश्वर पिता कालू परते ने की है|
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई. नशे की हालत में आरोपी ने अपना आपा खो दिया और घर में रखे कुकर से दादा पर हमला कर दिया. सिर में गंभीर चोट आने से मलकू परते की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर झल्लार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए बैतूल से एफएसएलटीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्यों की बारीकी से जांच की।
Tags:    

Similar News