MP News: चंबल के सिलैथा गांव में बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या की वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया, जिससे 20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. आपको बता दें कि चंबल में बदमाशों का आतंक चरम पर है. शुक्रवार रात सिलैथा गांव में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. हत्यारा उसी इलाके का बदमाश है. वह अपने साथियों के साथ आया और अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. घटना के बाद बदमाश श्याम गोगई और उसके साथी फरार हैं. हत्या की वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है|
मृतक युवक का नाम ध्रुव यादव है. वह खेतीबाड़ी करता था. घटना से गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया. इससे 20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. लोग एसपी समीर सौरभ को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। उनकी जगह जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव पहुंचे। उन्होंने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रात करीब दो बजे चक्काजाम खत्म किया।
बता दें कि लोग सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला को हटाने, शस्त्र लाइसेंस देने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके मकान तोड़ने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने हाईवे जाम कर दिया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की है, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।