MP News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

Update: 2025-05-17 02:45 GMT
MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक पर सवार चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. यह हादसा देर रात हुआ|
मिली जानकारी के अनुसार नीतू अपने चचेरे भाई हेमंत के साथ बारात में शामिल होने जा रहा था. दोनों सागर से निकले ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है|
Tags:    

Similar News