MP News: दंपत्ति के साथ लूट का मामला, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में दंपत्ति के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी के पास से नकदी और सोने के जेवर से भरा बैग और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. यह मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है, जहां 2 दिन पहले एक दंपत्ति राजीव गांधी चौराहे पर शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया. वह उनके सोने-चांदी के जेवर और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी|
इस मामले में एडिशनल डीसीपी ने शुक्रवार को बताया कि घटना स्थल के आधार पर आरोपी भरत उर्फ बबला को पकड़ा गया और पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि एक महीने बाद उसकी शादी होनी थी. जिसके चलते उसे पैसों की जरूरत थी और इसी के चलते वह लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था. पकड़े गए आरोपी के खिलाफ द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा थाने में पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसने अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से चोरी की गई बाइक से लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।