MP News : गाय के बछड़े से टकराकर कार में लगी आग

Update: 2025-10-28 03:38 GMT
MP News: रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। नेशनल हाईवे 45 पर चलती हुंडई कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। बताया जा रहा है कि सनोटी पुल के पास कार एक बछड़े से टकरा गई, जिससे आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सीएनजी गैस से चल रही थी और काफी तेज गति से चल रही थी। टक्कर के कुछ ही देर बाद कार में आग लग गई और पूरी कार जलकर राख हो गई।गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर औबेदुल्लागंज पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
Tags:    

Similar News