MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी, इस हादसे में युवक बस के पिछले टायर में फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
यह घटना रविवार की है, यह घटना बैढ़न थाना क्षेत्र के गोभा बॉर्डर और छत्तीसगढ़ के बलंगी थाना क्षेत्र के बीच हुई, बस अंबिकापुर जा रही थी। सूचना पर गोभा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस अभी मामले की जाँच कर रही है पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।