MP News : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में करीब 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसा तेंदूखेड़ा इलाके में हुआ। जानकारी के मुताबिक करीब 40 यात्रियों से भरी बस जबलपुर से गंगई जा रही थी।
इसी दौरान गाडरवारा तेंदूखेड़ा के बीच दाने बाबा के पास डंपर की क्रॉसिंग की वजह से बस पलट गई। हादसे के बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।