MP News: बस स्टैंड पर चली गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार

Update: 2025-05-03 01:41 GMT
MP News: सीहोर में पुराने बस स्टैंड के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को दूसरे युवक ने भरे बाजार में गोली मार दी। दोनों युवक एक विशेष समुदाय के हैं और एक ने दूसरे को देशी कट्टे से गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे भीपाल रेफर कर दिया गया।
जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर जिला अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस को बुलाया गया। हालांकि दोनों युवक एक विशेष समुदाय के हैं। गोली चलाने वाला युवक फरार है, जिसकी तलाश में कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर तलाश शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News