MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में शुक्रवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें लालपुरा गांव के किसान विष्णु चावड़ा की बाइक पर टंगे बैग से तीन अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े दो लाख दस हजार रुपए चोरी कर लिए। बड़वाह के व्यस्ततम उमड़ेकर बाजार में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है। पीड़ित किसान विष्णु चावड़ा नर्मदा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया से करीब 2 लाख 10 हजार रुपए निकालकर उमड़ेकर बाजार में अपने परिचित की दुकान पर पानी पीने के लिए रुके थे।
इस दौरान जैसे ही किसान कुछ देर में पानी पीकर वापस आया तो उसने देखा कि बाइक पर टंगा उसका रुपयों से भरा बैग गायब था। आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि तीन लोगों ने रेकी की और बाइक से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
Tags: