MP News: करंट लगने से बुआ-भतीजे की मौत, परिवार में पसरा मातम

Update: 2025-07-28 06:15 GMT
MP News: छिंदवाड़ा जिले के परासिया के गायगोहन गांव में एक झटके में दो जिंदगियां बुझ गईं। एक बुआ, जो घर के सामने बंधी गाय को छुड़ा रही थी और एक भतीजा, जिसने उसे बचाते हुए अपनी जान गंवा दी। एक साथ दो मौतों से गांव में सन्नाटा पसर गया है, लोगों की आंखें नम हैं। जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। 60 वर्षीय सुमरोबाई पत्नी फग्गू यादव अपने घर के सामने बंधी गाय को छुड़ा रही थी।
इसी दौरान पास में लगे ट्रांसफार्मर से फैले करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ी, कांपने लगी और दर्द से चीखने लगी। बुआ की चीख सुनकर घर के अंदर मौजूद उसका 27 वर्षीय भतीजा पवन पुत्र नेवा लाल यादव बाहर दौड़ा। उसने करंट से तड़प रही बुआ को खींचने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही उसने उनका हाथ पकड़ा, वह खुद करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद ग्रामीण और परिजन दोनों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Tags:    

Similar News