MP News: रिपोर्टिंग कर लौट रहे पत्रकार पर हमला

Update: 2025-04-15 02:12 GMT
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाने के पारस हरमिटेज के पास रविवार देर रात रिपोर्टिंग से लौट रहे एक पत्रकार और उसके साथी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया. यह घटना होशंगाबाद रोड पर पारस हरमिटेज के सामने हुई. घायल विशेष कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी विजय के साथ बाइक से लौट रहा था. तभी होशंगाबाद रोड पर पहले से बैठे 10 से 12 युवकों ने अपनी बाइक से उसकी बाइक रोक ली|
जिसके कारण उसे ब्रेक लगाने पड़े और वह बाल-बाल गिरते-गिरते बचा. जब उसने साइड से निकलने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया. एक युवक ने उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया और उसके साथी विजय पर डंडे से हमला कर दिया. हमलावरों ने दोनों को बाइक से खींचकर नीचे गिरा दिया और बेरहमी से पीटा. हमले में विशेष के सिर से काफी खून बह गया जिससे वह बेहोश हो गया. पुलिस की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|
Tags:    

Similar News