MP News: रविवार दोपहर उज्जैन जिले के आगर रोड पर एक हादसा हुआ जिसमें गर्भवती महिला को उज्जैन ला रही एम्बुलेंस अचानक एक नीलगाय के आ जाने से संतुलन खो बैठी और पलट गई। एम्बुलेंस पलटने से प्रसव के लिए ले जाई जा रही गर्भवती महिला की पीड़ा अचानक बढ़ गई और हालात ऐसे हो गए कि आशा कार्यकर्ता और अन्य लोगों की मदद से गर्भवती महिला की डिलीवरी एम्बुलेंस में ही करानी पड़ी। इसके बाद गर्भवती महिला और नवजात को तुरंत घट्टिया के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
घट्टिया स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रियंक चौहान ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि घट्टिया के ग्राम बिछरोद में रहने वाले शुभम बरगंडा की पत्नी किरण उम्र 24 वर्ष को प्रसव के लिए घट्टिया के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। गडरोली फंटा नजरपुर के पास नजरपुर के पास अचानक एक नीलगाय एम्बुलेंस के सामने आ गई। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, एम्बुलेंस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस पलटने के बावजूद गर्भवती महिला और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। लेकिन इस घटना में गर्भवती महिला की मां घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए उज्जैन लाया गया है।