MP News: गोकशी के मामले में रीवा जिले की बिछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कल बिछिया नदी में एक गाय का कटा हुआ सिर मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में सड़क जाम कर दी थी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी|
इस घटना के बाद कुछ गोरक्षक एसपी ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर एनएसए लगाने की मांग की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान की. गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग और बिछिया निवासी मोहम्मद स्माइल शामिल है. पुलिस ने दोनों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|
Tags: