MP News: दोस्तों के साथ धूमेश्वर धाम दर्शन करने गया युवक नदी में डूबा, तलाश जारी
MP News: गुरुवार को ग्वालियर के बड़ा गांव से एक ही परिवार के 4 युवक और 2 दोस्त मध्य प्रदेश के भितरवार विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव पवाया के पास प्रसिद्ध धूमेश्वर धाम मंदिर में दर्शन करने आए थे। इसी दौरान भोले बाबा के दर्शन करने से पहले वे मंदिर के पास बह रही सिंध नदी में नहाने चले गए। नहाते समय दो दोस्त नदी के कुंड में नहा रहे थे, जबकि चार दोस्त कुंड के ऊपर नहा रहे थे, कुंड में नहा रहे दो दोस्त नदी में गिर गए।
जिसमें से एक युवक चट्टान से टकराकर पत्थर पर खड़ा हो गया, जबकि दूसरा दोस्त अजय श्रीवास पुत्र सुरेंद्र श्रीवास उम्र 16 साल निवासी बड़ा गांव नदी में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर सभी दोस्तों के परिजन ग्वालियर से आए और मौके पर पहुंचे, भितरवार एसडीएम संजीव कुमार जैन, एसडीओपी जितेंद्र नगाइच थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह राठौर भी तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां एसडीएम ने ग्वालियर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई, रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका, जिसके कारण युवक का शव अभी तक नहीं मिल पाया है।