MP News: सिवनी जिले के लखनादौन में दोस्तों के साथ घूमने गया 22 वर्षीय युवक लापता हो गया। युवक अपने 5 दोस्तों के साथ आदेगांव थाना क्षेत्र के कुरमुंडा नाला के पास घने जंगलों में स्थित पारेबाखोये में घूमने गया था, जहां उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में गिर गया।
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय आयुष यादव शनिवार सुबह 10 से 12 बजे के बीच 5 दोस्तों के साथ लखनादौन से घूमने गया था। जहां कुरमुंडा नाला के पास उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में गिर गया और लापता हो गया। सूचना मिलने पर आदेगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लेकिन आयुष का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इधर, आयुष यादव के अभी तक नहीं मिलने से परिवार में मातम पसरा है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू स्थगित कर दिया गया है। कल यानी रविवार को एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाएगी।
Tags: