MP News: कुएं में गिरे सुअर को बचाने की युवक ने की कोशिश, लेकिन रस्सी टूटने से हुई दर्दनाक मौत
MP News :मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के केरपानी गांव में रविवार शाम एक दुखद घटना घटी। गांव के रमेश विष्णु (45) एक किसान के खेत के कुएं में गिरे सुअर को बचाने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतरे। अचानक रस्सी टूट गई और रमेश गहरे कुएं में गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
सोमवार सुबह 6 बजे से ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। प्रशासन की लापरवाही को लेकर गांव में गुस्से का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक सुअर अभी जिंदा है।