MP News: तेज रफ्तार बाइक को बचाने नदी में उतारा ट्रक,बची पिता-पुत्र की जान
MP News: जिले के बालागांव बुंधरा गाँव के पास मटकुल नदी पर बने पुल पर एक ट्रक तेज रफ्तार बाइक से बचने के लिए पुल से नीचे उतर गया। हालाँकि, ट्रक चालक की सूझबूझ से बाइक सवार एक पिता और बच्चे की जान बच गई।जानकारी के अनुसार, मगरधा की ओर से आ रही बाइक तेज गति से पुल पार कर रही थी। पुल की ढलान के कारण बाइक की गति बढ़ गई। ट्रक के लगातार हॉर्न बजाने के बावजूद, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
ट्रक चालक ने अपनी सूझबूझ और होशियारी का परिचय देते हुए ट्रक को पुल से नीचे उतार दिया, जिससे वह आधा पुल पर ही लटका रह गया। हालाँकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई और इस कदम से बाइक सवार पिता और बच्चे की जान बच गई।स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने बताया कि पुल पर रेलिंग न होने के कारण ऐसी घटनाएँ अक्सर होती रहती हैं। बरसात के मौसम में, पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त होकर नदी में गिर जाती थी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता था। ग्रामीणों ने एक गंभीर दुर्घटना टालने के लिए ट्रक चालक की प्रशंसा की।