MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कच्चा मकान गिर गया, आपको बता दें कि इस हादसे में घर के अंदर सो रही 5 साल की बच्ची मलबे में दब गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई, यह घटना इमलौदी गांव की है, शनिवार सुबह 7 बजे परिवार के लोग घर के बाहर चाय पी रहे थे।इस दौरान बच्ची घर के अंदर सो रही थी, अचानक मकान गिर गया, सलोनी मकान के मलबे में दब गई। जिसके बाद जब मलबा हटाया गया तो सलोनी की मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों का कहना है कि राजेंद्र जाटव को अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इसी के चलते वह कच्चे और जर्जर मकान में रह रहा था, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। इंदार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मामले की जांच की जा रही है।