MP News: 19 वर्षीय युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, जाँच में जुटी पुलिस

Update: 2025-03-13 01:48 GMT
MP News: ग्वालियर जिले के तिघरा गांव में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म और उसकी दादी पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता का पड़ोसी आरोपी उसे जबरन एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। शोर सुनकर युवती की दादी उसे बचाने आई तो आरोपी ने उसे धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर पत्थर से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तिघरा थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता अपने घर के पास मवेशियों को चारा डालने गई थी।
इसी दौरान पड़ोसी रोहित रजक दीवार फांदकर अंदर पहुंचा और युवती का मुंह बंद कर जबरन कमरे में खींच ले गया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान आरोपी की पकड़ ढीली होते ही पीड़िता ने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर पास में काम कर रही दादी तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गई और सिर पत्थर से टकराने से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
घटना के बाद युवती ने अपने परिजनों को जानकारी दी और अपनी घायल दादी को लेकर तिघरा थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल पीड़िता और उसकी दादी का मेडिकल परीक्षण कराया और युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी रोहित रजक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह पहले ही भाग चुका था।
अब पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से ही इलाके में गुस्सा है। ग्रामीणों और पीड़िता के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। पुलिस भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से जांच कर रही है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और न्याय मिल सके।
Tags:    

Similar News