Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : एक डिप्रेशन, एक ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के मिले-जुले असर से तापमान में काफी गिरावट, तेज़ हवाएं, बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को 7 जिलों में बारिश हुई, जबकि भोपाल और इंदौर में धूल भरी आंधी चली। मौसम विभाग ने बुधवार को श्योपुर और मुरैना समेत 11 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भारी बारिश का अलर्ट: श्योपुर, मुरैना, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर जिले।
हल्की बारिश का अलर्ट: मध्य प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की बारिश, आंधी-तूफान और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।