आज दोपहर 3 बजे जारी होंगे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षाओं के परिणाम, mpbse.mponline.gov.in पर ऐसे कर सकेंगे चेक

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 13 मई 2022 को की जानी है।

Update: 2022-05-13 02:40 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 13 मई 2022 को की जानी है। मध्य प्रदेश विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा वीरवार, 12 मई 2022 को जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, "(मध्य) प्रदेश के शासकीय विद्यालयों की कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम 13 मई को दोपहर 3 बजे घोषित किया जायेगा। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, राज्य शिक्षा केन्द्र के सभाकक्ष क्रमांक-2 में पेार्टल पर क्लिक कर परिणाम घोषित करेंगी।"

ऐसे सभी पैरेंट्स जिनके बच्चे वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 5 और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपने बच्चों का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषणा के बाद एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.mponline.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से माध्यम देख सकेंगे। इसके लिए पैरेंट्स को रिजल्ट पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। हालांकि, पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2022 की हार्ड कॉपी सम्बन्धित स्कूलों द्वारा बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।
एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2022 के लिए लिंक
मध्य प्रदेश विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार कई वर्षों के बाद राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 5 और कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा के समान मूल्यांकन किया गया है। साथ ही, एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2022 के आधार पर ही छात्र-छात्राओं की कक्षोन्नति दी जाएगी या पूरक परीक्षा में सम्मिलित होना होगा या अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।
दूसरी तरफ, पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा विभाग द्वारा रूक जाना नहीं योजना राज्य में संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाओं असफल घोषित छात्रों को केवल अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा में फिर से सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाता है।
Tags:    

Similar News