Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार मेला योजना में 254 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा 12 जुलाई को रेलवे ऑडिटोरियम, नर्मदा रेलवे क्लब, हबीबगंज (सांची दूध डेयरी के सामने), भोपाल में किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के लगभग 51,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करेंगे और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

Tags: