MP: 8 कृषक सेवा सहकारी समिति प्रबंधकों को कार्य संभालने के आदेश

Update: 2026-01-04 15:49 GMT
Raisen, रायसेन। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित रायसेन के सीईओ अजय कुमार द्वारा जिले की आज कृषक सेवा सहकारी समिति प्रबंधकों को अपनी समितियों में कार्य संभालने के आदेश दिए गए हैं। आदेश क्रमांक 3376 के मुताबिक आईबीपीएस भर्ती परीक्षा चाइनीस कदर समिति के प्रबंधकों के कार्य संभालेंगे। इनमें प्रमुख रूप से समिति प्रबंधक कुमारी दिव्या चीचावरे कोशाखा औबेदुल्लागंज, बी पैक्स तामोट कुमारी प्रज्ञा वैद्य शाखा देवनगर समिति हिनोतिया महलपुर अनुपम सिंह शाखा बेगमगंज कुमारी अंजना दांगी शाखा सांची पगनेश्वर कुमारी अर्चना शुक्ला , रायसेन समिति कृषक सेवा सहकारी समिति अर्जुन नगर राहुल किवलानी शाखा रायसेन समिति बीदपुरा शिवम तिवारी रायसेन शाखा रायसेन समिति मानपुर सपन नेमा शाखा देवरी समिति थाला दिघावन के आदेश जारी किए गए हैं।
ये संभाल रहे दोहरी जिम्मेदारी...
मालूम होगी पिछले 5 महीनो से रायसेन कृषक सेवा समिति का प्रभार अर्चना शुक्ला संभाल रही हैं। इसी तरह देवनगर शाखा की समिति हिनोतिया महलपुर का चार्ज प्रज्ञा वैद्य संभाले हुए हैं। मानपुर समिति में शिवम तिवारी समिति प्रबंधक के अलावा हेड ऑफिस रायसेन में भी कामकाज देख रहे हैं। मानपुर कृषक सेवा समिति भगवान भरोसे चल रही है। क्योंकि वहां समिति के कार्यालय में अक्सर ताले डले रहते हैं। समिति प्रबंधक मोहन सिंगरोली गायब रहते हैं और खाताधारक किसान खाद के लिए भटक रहे हैं।
इनका कहना है....
समिति प्रबंधकों को अपनी जवाबदारी सही तरीके से निभाएं। अगर समिति प्रबंधक अपनी ड्यूटी से गायब रहे तो नियमानुसार उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अजय कुमार सीईओ कोआपरेटिव बैंक रायसेन
Tags:    

Similar News