Madhya Pradesh: घर के बाहर टेंट मजदूर का शव मिलने से सनसनी

Update: 2025-10-07 02:06 GMT
Madhya Pradesh: न्यू वार्ड क्रमांक 14 रेलवे कॉलोनी के पास चांदीगंज टोला कटरा इलाके में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का शव उसके घर के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक की पहचान टेंट का काम करने वाले फगुना कोल के बेटे इंकू कोल (42) के रूप में हुई।सुबह जब परिवार ने दरवाजा खोला तो उन्होंने इंकू को खून से लथपथ पाया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मैहर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा तैयार कर शव को मैहर सिविल अस्पताल भेज दिया, जहाँ पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक के पिता फगुना कोल ने आशंका जताई कि उनका बेटा टेंट पर काम करते समय ऊँचाई से गिर गया होगा, जिसके बाद उसके साथी डरकर शव को घर के दरवाजे पर ही छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि इंकू एक टेंट हाउस में काम करता था और परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी दो शादियाँ हुई थीं, लेकिन दोनों पत्नियाँ आपसी विवाद के कारण घर छोड़कर चली गई थीं।परिजनों के अनुसार, इंकू कोल एक सीधा-सादा इंसान था और उसका कोई झगड़ा-झंझट नहीं था। घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। मैहर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। शव मिलने से इलाके में मातम का माहौल है।
Tags:    

Similar News