Madhya Pradesh: बस खाई में गिरी, बाल बाल बचे यात्री

Update: 2025-09-28 02:45 GMT
Madhya Pradesh :राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर शनिवार सुबह एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसा स्टीयरिंग फेल होने के कारण हुआ, लेकिन गनीमत रही कि बस एक पेड़ से टकराने के बाद रुक गई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।पन्ना-छतरपुर मार्ग पर स्थित भैरव टेक घाटी, जिसे हादसों की घाटी भी कहा जाता है, शनिवार सुबह एक और हादसा देखने को मिला। सुबह करीब 8 बजे प्राची कोच सर्विस की यात्री बस (एमपी-16, पी-0419) पन्ना से छतरपुर जा रही थी। बस में आधा दर्जन से ज़्यादा यात्री सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस मड़ला घाटी के पास पहुँची, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बस का स्टीयरिंग अचानक फेल हो गया। साइड शोल्डर पैड न होने के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। खाई में गिरते ही बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं और उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बाकी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण किया गया होता, तो इस तरह के हादसों से बचा जा सकता था। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत सड़क की मरम्मत और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
Tags:    

Similar News