प्रेमी युगल जोड़े ने सिटी थाने में किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Update: 2023-02-14 10:28 GMT

डबरा। पुलिस थाने में सोमवार को जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। दरअसल,एक लड़की एक केस में राजीनामा करने सिविल न्यायालय पहुंची थी। इस दौरान परिजनो ने लड़की और जिस लड़के पर केस लगाया था, वे थाने पहुंच गए। इसकी भनक लड़की के परिजनों को लगी तो वे भी वहां पहुंच गए, और बहस के बाद हंगामा करने लगे। बाद में थाना प्रभारी केपी यादव के समझाने पर वह लोग थाने से जानें के लिए राजी हुए। वहीं, लड़की को पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।

परिजनों ने किया हंगामा.....

दरअसल,नगर के मीट मार्केट में रहने वाली रजनी परिवर्तित नाम पूर्व प्रेमी के ऊपर दर्ज अपराध में दोनों आपसी सहमति से राजीनामा करने के लिए आज सिविल न्यायालय पहुंचे। जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लग गई तो वह न्यायालय परिसर पहुंच गए वहां हंगामा हुआ तो उसे सिविल न्यायालय से सिटी थाने भेज दिया गया। लड़की जब सिटी थाने पहुंची तो पीछे से उसके परिजन भी पहुंच गए और उन्होंने यहां हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

परिजनों के साथ जाने के लिए राजी नहीं.....

एक और लड़की का भाई जमकर हंगामा कर रहा था, और पुलिस पर पैसे लेने का आरोप लगा रहा था तो दूसरी ओर महिलाएं भी जोर जोर से चिल्लाती रही। इस दौरान भारी भीड़ इकट्ठी हो गई बाद में थाना प्रभारी ने उन्हें समझाया तो वह मान गए। क्योंकि लड़की बालिग थी और वह परिजनों के साथ जाने के लिए राजी नहीं हो रही थी। इस दौरान लगभग एक घंटे से अधिक समय तक थाने में हंगामा होता रहा।

इनका कहना है....

एक प्रेमी युगल आया था। इसमें लड़की ने पूर्व में लड़के पर अपराध दर्ज कराया था। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में दोनों लोग राजीनामा करने के लिए पहुंचे थे। जहां लड़की के परिजनों ने हंगामा कर दिया तो वह पुलिस के पास भी आए थाने पर भी हंगामा किया है। लड़की के परिजनों को समझाया तो वह जाने के लिए तैयार हो गए। लड़की बालिग हैं इसलिए उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा जा रहा है।

केपी यादव, थाना प्रभारी, डबरा सिटी

Tags:    

Similar News

-->