आरक्षक के घर से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर पार

बड़ी खबर

Update: 2022-05-28 10:57 GMT

जबलपुर। एसडीओपी कार्यालय सिहोरा में पदस्थ पुलिस आरक्षक नीरज चौरसिया के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने कीमती जेवर पार कर दिए। आरक्षक की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर सिहोरा पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरक्षक चौरसिया सिहोरा पुलिस लाइन में क्वार्टर क्रमांक सी-5 में निवास करता है।

23 मई को शाम करीब 7.30 बजे वह स्वजन को लेकर अपने गांव सिवनी चला गया था। कुछ दिन बाद वहां से वापस लौटा तो पुलिस लाइन स्थित आवास का ताला टूटा मिला। चोरों ने आलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे।

दीवार खोदकर किसान के घर चोरी
बेला गोसलपुर निवासी किसान धनीराम काछी के घर में सेंध लगाकर चोरों ने 30 हजार रुपये नकद व कीमती जेवर पार कर दिए। गोसलपुर पुलिस ने बताया कि घटना की रात धनीराम घर की परछी में सो रहा था। पत्नी समेत अन्य स्वजन भी परछी में थे।
सुबह करीब पांच बजे धनीराम सोकर उठा तो उसे घर में चोरी का पता चला। दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे चोरों ने ड्रम में रखे जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। धनीराम ने पुलिस को बताया कि गेहूं बेचकर उसने 30 हजार रुपये जमा किए थे।
छात्रावास से लैपटाप चोरी
निजी इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक की पढ़ाई करने वाले छात्र का लैपटाप छात्रावास से चोरी हो गया। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि महान गुप्ता 22 वर्ष निवासी अमर कालोनी जिला सतना की रिपोर्ट पर चोरी की एफआइआर दर्ज की गई है। छात्र महान को एक कंपनी ने पढ़ाई के लिए लैपटाप दिया था। जिसे उसने छात्रावास के कमरे में रखा था। चोर ने छात्रावास के कमरे लैपटाप पार कर दिया। उपरोक्त सभी मामलों में पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
Tags:    

Similar News