ट्रैन की चपेट मे आने से मजदूर की मौत

Update: 2023-01-05 14:40 GMT

भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके मे ट्रैन की चपेट मे आने से मजदूर की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इसे हादसा मानकर आगे की जॉच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से ग्राम बीजा थाना उदयपुरा जिला रायसेन का रहने वाला 30 वर्षीय जगदीश अहिरवार पिता नेतराम अहिरवार मेहनत-मजदूरी करता था। उसका जीजा हरिशंकर अहिरवार विद्या नगर बागसेवनिया में रहता है।

हरिशंकर ने पुलिस को बताया कि उसका साला जगदीश दो दिन पहले उसके घर मेहमान आया हुआ था। बीती शाम को वो कूछ सामान खरीदने का कहकर घर से बाहर गया था। सामान खरीदने के बाद वो वापस लौट रहा था। रास्ते मे विद्या नगर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसके सिर में घातक चोंटे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जगदीश के शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए आगे की जॉच शुरु कर दी है।




जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News