Jabalpur News: उधार की रकम न लौटाने पर दोस्त को चौथी मंजिल से दिया, धक्का आरोपी गिरफ्तार
Jabalpur News: गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने उधार लिए पैसे वापस न करने पर अपने दोस्त को चौथी मंजिल से धक्का देकर जान से मारने की कोशिश की. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है. गोहलपुर टीआई प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि घटना 20 फरवरी की रात करीब 10:40 बजे की है. टेढ़ीनीम दरगाह निवासी सिराजुद्दीन अंसारी (35) अपने दोस्त इरफान अंसारी से मिलने लेमा गार्डन मल्टी के जी-1 ब्लॉक की पहली मंजिल पर गया था. इरफान उसे चौथी मंजिल की छत पर ले गया, जहां उसने सिराजुद्दीन से ऑनलाइन दिए गए 75 हजार रुपए वापस मांगे. पैसे न होने पर दोनों के बीच विवाद हो गया|
गुस्से में आकर इरफान ने सिराजुद्दीन से हाथापाई की और फिर जान से मारने की नीयत से उसे चौथी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया. सिराजुद्दीन के दोनों हाथ, कमर, सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. सिराजुद्दीन के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी इरफान के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।