Jabalpur : बुलेट में सवार पति-पत्नी ने छीना गले से मंगलसूत्र, पुलिस किया गिरफ्तार

Update: 2024-10-06 08:14 GMT
Jabalpur जबलपुर: जिले ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में बुलेट गाड़ी पर पीछे बैठी नकाबपोश महिला ने वृद्धा के गले से मंगलसूत्र छीना था। घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंपति के खिलाफ पूर्व में भी अन्य थानों में अपराध दर्ज हैं।
गोरखपुर सीएसपी एचआर पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर की सुबह अलका भावे (69 वर्ष) रोजाना की तरह टहल रही थीं। इसी दौरान बुलेट मोटर साइकिल पर पीछे बैठी महिला ने उनके गले से 15 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गई। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में पुलिस को पूरे घटनाक्रम का वीडियो मिला था।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर बुलेट सवार युवक और युवती के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। पता चला कि त्रिमूर्ति नगर निवासी विभोर स्वामी (25 वर्ष) और उसकी पत्नी खुशी ने वारदात को अंजाम दिया है। दोनों मूलतः रायसेन के निवासी हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने दंपति को धारा 304, 3(5), बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Tags:    

Similar News

-->