Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : जबलपुर में एक डेयरी में मवेशियों को चारा खिला रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को एक आक्रामक भैंसे ने कुचलकर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी जांच करने पर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने मवेशियों के आक्रामक होने का कारण भीषण गर्मी को माना। जानकारी के अनुसार, यह घटना जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम परियट स्थित प्रयाग डेयरी में हुई। यहां पीड़ित बुजुर्ग प्रकाशचंद्र तिवारी रोजाना की तरह भैंसों को चारा खिलाने डेयरी पहुंचे थे।

Tags: