Itarsi: घरों में लगी भीषण आग, जिन्दा जला दिव्यांग व्यक्ति

Update: 2025-03-30 06:12 GMT
Itarsi इटारसी: नर्मदापुरम के इटारसी शहर के नेहरूगंज में रविवार सुबह करीब 4:00 बजे भीषण आग लगने की घटना हुई। हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। यहां तीन घरों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि तीनों घरों के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आग की घटना में घर के अंदर रह रहे दिव्यांग राजेंद्र उर्फ ​​राजू राजपूत की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाने के तमाम प्रयास शुरू कर दिए। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोग भी अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे।
करीब सात दमकल की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिन घरों में आग लगी है वह बालाजी मंदिर की संपत्ति बताए जा रहे हैं इन मकानों में गंगराडे टाइपिंग वाले, हरिमोहन तिवारी, एडवोकेट रवि सावडकर और राजेंद्र राजपूत रहते थे। इनमें राजेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। मकानों में आग लगने के कारणों की नगरीय प्रशासन और पुलिस जांच कर रही है। राजू राजपूत नामक व्यक्ति का शव पुलिस ने मौके से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इटारसी के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।
Tags:    

Similar News