Indore इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देवगुराड़िया क्षेत्र के सिल्वर नेचर टाउनशिप में दो दिन पहले एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया, जिसके बाद से रहवासी दहशत में हैं. जिसके बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. वन विभाग अधिकारी केके निनामा ने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं और रहवासियों से अकेले न घूमने की अपील भी की है|
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इस क्षेत्र से एक तेंदुए को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया था. ऐसे में लगातार इस क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से रहवासी दहशत में हैं. वहीं किसी भी दिन बड़ी और अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है|