Indore: कार ने स्कूटर सवार को मारी जोरदार टक्कर ,ड्राइवर गिरफ्तार

Update: 2026-01-03 02:14 GMT
Indore इंदौर : इंदौर में विजय नगर थाना क्षेत्र के सयाजी होटल के पास एक कार ने स्कूटर सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक ने वाहन नहीं रोका और दोनों को लगभग सौ फीट तक घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली है।स्कूटर पर हर्ष सोनी और उसका दोस्त भवानी यादव सवार थे। घटना गुरुवार रात लगभग ढाई बजे हुई। कार बापट चौराहा से विजय नगर की ओर जा रही थी।
मोड़ पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और स्कूटर को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। दोनों घायल होकर गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाए गए।जबलपुर निवासी हर्ष सोनी बैंकिंग की तैयारी कर रहा है और किराये के कमरे में रह रहा है। भवानी यादव सतना की रहने वाली है और निजी कंपनी में नौकरी करती है। पुलिस ने सुमित ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Tags:    

Similar News