Indore: मेवाती मोहल्ले में मांझा बेचने पर लगा बैन, पांच गिरफ्तार

Update: 2025-12-15 03:37 GMT
Indore: एमजी रोड पुलिस ने मेवाती मोहल्ला और काछी मोहल्ला में कार्रवाई की है। एक साथ कई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने महिलाओं सहित पांच को पकड़ा है। इनकी दुकानों पर सिंथेटिक मांझा बेचा जा रहा था। पुलिस ने चार दुकानदारों को जिलाबदर का नोटिस भी भेजा है।टीआई विजयसिंह सिसोदिया के मुताबिक मेवाती मोहल्ला से अयान मेव, नफीसा मेव, शकीला बी, तबस्सुम और काछी मोहल्ला से मेहराब हुसैन को पकड़ा है। दुकानों पर मिक्स नायलान का मांझा बिक रहा था।
टीआई के अनुसार इसको सिंथेटिक मांझा भी बोलते हैं।हाथ से न टूटने वाले इस मांझा से इंसानों और पशु-पक्षियों की जान का खतरा रहता है। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 के तहत केस दर्ज किया है। टीआई के अनुसार मेवाती मोहल्ला में मुनादी करवा दी गई है। किसी भी प्रकार का मांझा बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन दुकानों पर अब सिर्फ पतंगें ही बिकेंगी।
Tags:    

Similar News