Indore Accident: शुक्रवार सुबह इंदौर के तेजाजी नगर में एक तेज़ रफ़्तार कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद कसलीवाल के बेटे प्रखर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार में सवार एक युवती घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा तेजाजी नगर के रालामंडल में हुआ, जब कार में सवार युवक-युवतियां एक पार्टी से लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान प्रखर कसलीवाल, मान संधू और प्रेरणा बच्चन के रूप में हुई है। अनुष्का राठी घायल हो गई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। खबर मिलते ही पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन और उनकी पत्नी, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचे। बेटी की मौत की खबर सुनकर प्रेरणा की मां का रो-रोकर बुरा हाल था।यह हादसा
सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। कार बहुत तेज़ रफ़्तार से चल रही थी। अचानक उनके सामने एक ट्रक आ गया और कार उससे टकरा गई। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया।

 

Tags: