Raisen। बैशाख महीने की भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत भी बढ़ गई है।इस बार मार्च माह से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इसके चलते घरों में कूलर पंखे व एसी का उपयोग शुरू हो गया। इससे बिजली की खपत बढ़ गई।
इनका कहना है......
खपत बढऩे से कई उपभोक्ता अटल ज्योति योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं। आने वाले माहों में योजना के लाभ से वंचितों की संख्या और बढ़ जाएगी।प्रांजल शर्मा सिटी जेई मप्र मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी, रायसेन।
ज्यादा उपभोक्ता मार्च में हुए वंचित.....
माह मार्च में गर्मी के तीखे तेवर के चलते योजना के लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं पर असर पड़ा है। फरवरी के मुकाबले मार्च माह में 7964 उपभोक्ताओं की बिजली खपत बढऩे से वे योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं। जबकि फरवरी माह में यह आंकड़ा 866 ही था।
मामला- अटल ज्योति योजना के लाभ का...
इस बार तमतमाती गर्मी ने बिजली की खपत बढ़ा दी है। इसके चलते अब अटल ज्योति योजना के लाभार्थियों की जेब पर भार बढ़ेगा। बिजली की खपत बढ़ने से वे इस योजना के लाभ से दूर हो गए हैं। योजना के लाभ से वंचित हितग्राहियों का आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले दोगुना पहुंच गया है।
बीते तीन माह में इस योजना के लाभ से 8830 हितग्राही वंचित हो गए। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 4452 था। गर्मी के तेवर इस प्रकार जारी रहे तो आने वाले माहों में यह आंकड़ा 10 हजार तक पहुंच जाएगा।
Tags: