Gwalior:दिनदहाड़े घर में घुसकर यवुती की हत्या,क्षेत्र में सनसनी

Update: 2026-01-21 00:54 GMT
Gwalior ग्वालियर : ग्वालियर से रौंगटे खड़े करने वाला सनसनखेज मामला सामने आया है। शहर में दिनदहाड़े घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने एक यवुती की गला रेतकर का हत्या कर दी। जिस युवती की हत्या की गई उसकी 2 महीने बाद शादी होने वाली थी और परिजन शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक जनकगंज थाना क्षेत्र की छोटे बाबा की पहाड़ी पर रहने वाले कुशवाहा परिवार की बेटी निशा की शादी की तैयारी में परिजन जुटे हुए थे, 2 महीने बाद बारात आने वाली थी लेकिन, मंगलवार को अज्ञात हत्यारों ने निशा की हत्या कर दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, पुलिस और FSL की टीम को निशा की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी मिली..पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल में आशंका जाहिर की है कि मौत से पहले निशा ने हत्यारों से संघर्ष किया होगा..क्योंकि निशा का गला रेता गया है..उसके चेहरे पर पत्थर से भी हमला किया गया है..हत्यारों ने निशा के गले से सोने का लॉकेट और कान से सोने के टॉप्स भी कान फाडकर उतार लिए.. हत्या की असल वजह सामने नहीं आ सकी.मृतक निशा के परिजनों का भी कहना है उन्हें किसी पर शक नहीं है|फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। पूरे घटनाक्रम को विवेचना में ले लिया है, आखिर निशा की हत्या लूट के इरादे से की गई या हत्या की कुछ और वजह है। वहीं पुलिस का दावा है कि अंधे कत्ल का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News