Gwalior : जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, भतीजे और पत्नी को घेरकर पीटा

Update: 2024-07-07 11:09 GMT
Gwalior ग्वालियर : हाइवे के पास जमीन पर मालिकाना हक के विवाद पर गोलियां चल गईं। चार लोगों ने चाचा, भतीजे और पत्नी को घेरकर मारा पीटा। इस दौरान हमला करने वालों ने तमंचे और बंदूक से गोलियां चलाकर दहशत फैलाई। मारपीट के दौरान घायल हुए चाचा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल, ग्वालियर देहात मोहना थाना क्षेत्र के खांदी गांव में रहने वाले हरिसिंह बघेल की हाइवे पर होटल के पास जमीन खरीदी है। इसे निगम तोमर अपनी बताता है। हरि सिंह बघेल अपने चाचा लक्ष्मण सिंह बघेल के साथ जमीन पर गए थे। जमीन पर उनकी मौजूदगी की बात सुनकर निगम तोमर, सौरभ तोमर, विवेक तोमर और रविन्द्र तोमर भी मौके पर पहुंच गए और अपनी जमीन बताकर वहां नहीं आने की बात कही। हरिसिंह बघेल और उसके चाचा लक्ष्मण ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वहां लोग नहीं माने और उनके साथ मारपीट कर दी। भतीजे हरिसिंह की पत्नी उन लोगों को बचाने के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोग बीच बचाव के लिए आए तो निगम और उसके साथियों ने तमंचे और बंदूक से फायर किए।
मारपीट में लक्ष्मण सिंह बघेल घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चारों आरोपी फरार हो गए। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए जयारोग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले में शामिल आरोपी रविंद्र तोमर और निगम तोमर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सौरभ तोमर और विवेक तोमर फरार है। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि जमीन पर मालिकाना हक के विवाद में फायरिंग हुई है। चार आरोपियों ने चाचा, भतीजे और महिला के साथ घेरकर मारपीट की है। मारपीट के दौरान घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags:    

Similar News

-->