गांव में ग्राम चौपाल और जनसुनवाई को बनाया जाएगा प्रभावी- Collector अरुण विश्वकर्मा

Update: 2025-02-13 13:25 GMT
Raisen। रायसेन जिले के गांव -गांव में ग्राम चौपाल आयोजित करके इसे और भी अधिक प्रभावी बनाया जाएगा ।ताकि गांव में लोगों की समस्याएं मौके पर ही निराकरण हो सके। साथ ही प्रति मंगलवार कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम को भी प्रभावी और प्रभावशील बनाया जाएगा। पत्रकारों व मीडिया कर्मियों से अपेक्षा है कि जिला प्रशासन का मिलजुलकर सहयोग करें तो और भी काम बेहतर हो सकेंगे। यह बात जिले के नवागत कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कही। इस मौके पर जिला जनसंपर्क अधिकारी अनुभा सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

कलेक्टर बोले.... जिम्मेदार विभाग के अधिकारी जल जीवन मिशन योजनाएं दुरुस्त कर लें
गांव में और तहसील का गांव में जल जीवन मिशन योजना को दुरुस्त करने पीएससी विभाग के अधिकारी और मैदानी अमला आगामी गर्मियों के मौसम में जल संगठित की स्थिति ना बने इसीलिए हैंडपंप जल जीवन मिशन योजना और अन्य जलस्रोतों को ठीक करवा ले। ताकि लोगों को जलसंकट से निजात मिल सके।

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में कराए जाएंगे कार्य.....
जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में अब बेहतर काम किए जाएंगे इसमें बच्चों के अभिभावकों की का भी सहयोग जरूरी है बच्चों का अच्छा करियर बने तकनीकी शिक्षा मिले कंप्यूटर शिक्षा मिले ताकि वह अपना बेहतर कैरियर बना सके स्कूलों में पढ़ाई के लिए शिक्षक शिक्षकाओं का भी यह मुख्य दायित्व है कि अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। ताकि बच्चों का भविष्य बन सके। हमारा मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाना होगा ।ताकि वह रोजगार की दिशा में बच्चों को नियमित रूप से मोटिवेट करना चाहिए। दलित आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के कन्या छात्रावासों आदिवासी छात्रों छात्रावास में शिक्षा सहित तमाम व्यवस्थाओं में सुधारने में मीडिया का अहम योगदान होना चाहिए इसके अलावा स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा में भी सहयोग करते रहना चाहिए सत्ता में एक रोज कलेक्टर ने मीडिया कर्मियों को जनसुनवाई के बाद समय तय किया है ताकि कुछ विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा हो सके। कलेक्टर ने 18 फरवरी को शहर के दशहरा मैदान में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की जनसभा में कवियों को दूर करने के लिए भी मीडिया कर्मियों से चर्चा की सिस्टम और व्यवस्थाओं में मीडिया कर्मियों के सकारात्मक सुधार से ही बेहतर काम हो सकते हैं ।क्योंकि कलाम की तलवार काफी पावरफुल होती है। कलम की तलवार की धार से ही स्थिति मजबूत बन सकती है ।ताकि हमको भी इसमें सुधार करने की गुंजाइश रह सके |
Tags:    

Similar News